ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 26 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 24 views
राजगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 26 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड में श्री ब्राह्मण समाज, राजगढ़ के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष भी 26 तारीख को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है, जिसके तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 26 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:15 बजे भव्य शोभायात्रा के रूप में आयोजित किया जाएगा। शोभायात्रा श्री ब्राह्मण धर्मशाला, गोविन्द देवजी बाजार, राजगढ़ से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। इस दौरान आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी और दूर-दूर से समाज के विप्र बंधु इसमें शामिल होंगे। शोभायात्रा के पश्चात सहभोज का आयोजन भी रखा गया है।
श्री ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा (ठेकेदार) ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी जन्मोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी विप्र भाई-बहनों व माताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान परशुराम जी भक्ति, शक्ति और वैराग्य के प्रतीक हैं तथा उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया था।
सम्पर्क: 9413301086, 7728082393,
9414794126,
9462233524

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube