ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दो दिवसीय वाक् पीठ संगोष्ठी का समापन, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

By Shubh Bhaskar · 21 Apr 2026 · 25 views
दो दिवसीय वाक् पीठ संगोष्ठी का समापन, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बल्लुपुरा में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय वाक् पीठ संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीना मौजूद रहीं।
प्रधानाचार्य फोरम के सचिव रामनिवास मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी युवराज शर्मा ने ब्लॉक रैंकिंग के नवीन मानकों, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण एवं शाला संबलन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बल्लुपुरा की प्रधानाचार्या सुनीता मीना ने बाल वाटिका संचालन, राउमावि घेवर के प्रधानाचार्य मुकलेश बड़सर ने नीलामी प्रक्रिया, भंडार के भौतिक सत्यापन एवं जर्जर भवनों की जमींदोज प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं लवकुश शर्मा ने आपदा प्रबंधन, लाडो योजना, गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन योजनाओं पर अपने विचार रखे।
साक्षरता सर्वे पर सूर्य प्रकाश शर्मा ने प्रस्तुति दी, जबकि गरिमा पेटी से संबंधित जानकारी नीमला की प्रधानाचार्य मंजू बैरवा ने साझा की।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीना ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और दिशा-निर्देशों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नामांकन बढ़ाने, वृक्षारोपण एवं वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फोरम के अध्यक्ष जगमोहन शर्मा सहित विवेक शर्मा, प्यारेलाल जाटव, कैलाश चंद मीना, श्रीगोपाल शर्मा, अरविन्द मीना, रेणु शर्मा, रामकिशोर बैरवा, नंदलाल सैनी, कमलेश गुप्ता, मूलचंद मीना, मनोज कुमार शर्मा समेत अनेक संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मीना ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube