ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए गए 31 परिंडे, *सुभाष मीना की पहल*

By Shubh Bhaskar · 21 Apr 2026 · 34 views
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए गए 31 परिंडे, *सुभाष मीना की पहल*


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):- भीखाहेड़ी- अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के भीखाहेडी गांव में भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां इंसान भी तपिश से बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। इसी संवेदनशीलता को समझते हुए भीखाहेड़ी निवासी सुभाष मीना ने एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र में 31 परिंडे लगाए, ताकि प्यास से तड़पते पक्षियों को पानी मिल सके।
सुभाष मीना ने कहा कि पक्षियों में आसमान छूने का जज़्बा होता है, लेकिन वे अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते। इंसान अपनी प्यास बुझाने के लिए अनेक साधन जुटा लेता है, परंतु पक्षियों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि इन बेजुबान जीवों की मदद करें।
उन्होंने बताया कि जिस तरह गर्मी में बिजली जाने पर इंसान कुछ ही मिनटों में परेशान हो जाता है और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, उसी प्रकार पक्षियों की स्थिति का भी हमें एहसास करना चाहिए।
इस अवसर पर समीर, हर्ष, गौरव, रामकेश, टीकाराम, मुरारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।
सुभाष मीना ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों, छतों या आस-पास पक्षियों के लिए परिंडे अवश्य लगाएं, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें पानी मिल सके और उनका जीवन सुरक्षित रह सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube