गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज, संतों के चरणों में वंदन कर चला अभियान।
By Shubh Bhaskar ·
21 Apr 2026 ·
6 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज, संतों के चरणों में वंदन कर चला अभियान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- मथुरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण में जुटे हुए हैं।
ब्रज धाम के संतों के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संतों के चरणों में वंदन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के समर्थन में निमंत्रण पत्र सौंप रहे हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देशानुसार देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को गति दे दी है। जगह-जगह जनसंपर्क कर लोगों को गौ सम्मान अभियान से जोड़ा जा रहा है।
संगठन की ओर से सभी भारतवासियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें। साथ ही आगामी 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया गया है।
इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए देशभर में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास तेज हो गया है।