बहरोड़ में श्री कृष्ण गौशाला का शुभारंभ, गौ पुत्रों का हुआ सम्मान।
By Shubh Bhaskar ·
21 Apr 2026 ·
5 views
बहरोड़ में श्री कृष्ण गौशाला का शुभारंभ, गौ पुत्रों का हुआ सम्मान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बहरोड़- बहरोड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत में 21 अप्रैल को श्री कृष्ण गौशाला के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं, जिन्हें ‘गौ पुत्र’ के रूप में जाना जाता है, का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र राकेश सराधना (कोटपूतली टीम) सहित गौ पुत्र दलीप गुर्जर, राजू गुर्जर, सुमेर फौजी, संजू पटेल, सोनू एवं अजय पायला समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौशाला संचालक द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समर्पित गौ सेवकों के कारण ही गौ माता की सेवा और रक्षा संभव हो पा रही है। कार्यक्रम में संत समाज, किन्नर समाज, महिला एवं युवा वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
सभी उपस्थित लोगों ने आगामी 27 अप्रैल को गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गौ सेवा के प्रति समर्पण और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।