ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परशुराम जयंती पर भव्य चल समारोह, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 21 Apr 2026 · 68 views
परशुराम जयंती पर भव्य चल समारोह, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन परशुराम जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 20 अप्रैल 2026 को शहर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। सायंकाल 6:00 बजे सावन-भादो मंदिर (पीएचई ऑफिस, चामुंडा माता चौराहा) से भगवान परशुराम एवं जगतगुरु शंकराचार्य के रथों का विधिवत पूजन कर शोभायात्रा की शुरुआत की गई।
यह चल समारोह चामुंडा माता चौराहे से प्रारंभ होकर देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क और फव्वारा चौक होते हुए औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला, क्षीरसागर पहुंचा, जहां स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री तरुण उपाध्याय,पंडित हेमंत व्यास,पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, जन अभियान परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पांडे, कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, चंद्रशेखर वशिष्ठ, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, महामंडलेश्वर ज्ञानदास जी महाराज, श्रीराम कथा व्यास सुलभ संत, नीलेशानंद महाराज,डॉ उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, अरविन्द उपाध्याय,सुमित उपाध्याय,त्रिलोक तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम भव्य और सफल रहा।
समारोह ने समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश दिया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube