ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांदीकुई(दौसा): ACB की बड़ी कार्यवाही, SDM कार्यालय में रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 20 Apr 2026 · 57 views
बांदीकुई(दौसा): ACB की बड़ी कार्यवाही, SDM कार्यालय में रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

-दौसा- दौसा जिले के बांदीकुई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी रीडर को 15 हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने पूर्व शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्यवाही की। जैसे ही रीडर ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
यह पूरी कार्यवाही ACB के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अंजाम दी गई। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ACB की इस कार्यवाही से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube