कोटा पुलिस का 'सिंघम' अवतार, छात्र के लहू की एक-एक बूंद का हिसाब शुरू!
By Shubh Bhaskar ·
19 Apr 2026 ·
13 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
कोटा पुलिस का 'सिंघम' अवतार, छात्र के लहू की एक-एक बूंद का हिसाब शुरू!
लैंडमार्क सिटी में तलवारों से तांडव मचाने वाले तीन दरिंदे दबोचे; जेल की कालकोठरी में कटेगी अब रातें।
कोटा शहर पुलिस थाना कुन्हाड़ी द्वारा शिक्षा की नगरी कोटा को दहलाने की कोशिश करने वाले गुंडों को पुलिस ने धूल चटा दी है। लैंडमार्क पैराडाइज में एक बेगुनाह छात्र पर सरेआम तलवारों और सरियों से हमला कर उसकी हड्डियां चटकाने वाले तीन मुख्य आरोपियों को कुन्हाड़ी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी तेजस्वी गौतम के एक आदेश ने इन बदमाशों का 'स्वैग' मिट्टी में मिला दिया और अब ये सलाखों के पीछे अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।
वायरल वीडियो बना काल, पुलिस ने पाताल से खोज निकाला
वारदात के बाद जब सोशल मीडिया पर छात्र की बेदर्दी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, तो पूरे शहर का खून खौल उठा था। आरोपियों को लगा था कि वे बच निकलेंगे, लेकिन कोटा पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी जाल ऐसा बिछाया कि बूंदी के जंगलों और गांवों में छिपे ये शिकारी खुद शिकार बन गए। पुलिस ने हरनूर सिंह, जसपाल और खुशवीर को उनके सुरक्षित ठिकानों से खींच निकाला।
क्या थी वो खौफनाक वारदात?
बीते 5 अप्रैल को इन बदमाशों ने सरेराह गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था। पीड़ित छात्र अभय कुमार पर इन्होंने तब तक वार किए जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया। छात्र की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई और उसकी आंखों की रोशनी पर भी संकट आ गया। पुलिस ने अब इनके खिलाफ हत्या के प्रयास (BNS 109) जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
पकड़े गए 'गुनाहगारों' की कुंडली:-
हरनूर सिंह (26): गैंग का मुख्य चेहरा, सावनपुरा का निवासी।
जसपाल (23): कम उम्र में अपराध की राह पर निकला बिलुआ का निवासी।
खुशवीर (25): हमले में शामिल वल्लभ नगर का आरोपी।