ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रियों को भेजा ज्ञापन, पांच प्रमुख मांगें उठाईं।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 34 views
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रियों को भेजा ज्ञापन, पांच प्रमुख मांगें उठाईं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ संरक्षण को लेकर देश के उच्च पदस्थ जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजा गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देश पर 17 अप्रैल को राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान से जुड़ी पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ संरक्षण के लिए नया सख्त कानून लागू करने, गौ माता को बेसहारा छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने तथा किसी भी स्थान पर गौ माता की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों—सांसद, विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम पंचायत प्रधान—पर निर्धारित करने की मांग शामिल है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” के रूप में मनाने और गौ माता का सम्मान करने का आह्वान किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube