ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर व आरओ, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 46 views
भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर व आरओ, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़अलवर):-राजगढ़- राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलेई में भामाशाह राजेंद्र प्रसाद मीना द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर सहित आरओ व स्टैंड भेंट किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में वाटर कूलर और आरओ की स्थापना से विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से न केवल विद्यार्थियों को सुविधा मिलती है, बल्कि अन्य लोग भी शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रधानाचार्य ने भामाशाह राजेंद्र प्रसाद मीना के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे दानदाताओं का योगदान शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य रामफूल मीना, मैनेजर राम खिलाड़ी मीना, देवकरण सैनी सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube