शाखा प्रबंधक यतेन्द्र जैमन का भव्य स्वागत।
By Shubh Bhaskar ·
18 Apr 2026 ·
20 views
शाखा प्रबंधक यतेन्द्र जैमन का भव्य स्वागत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की उमरैण शाखा के प्रबंधक यतेन्द्र जैमन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष पंडित विवेकानन्द शर्मा के नेतृत्व में पीएनबी शाखा उमरैण परिसर में किया गया।
इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर व साफा बांधकर शाखा प्रबंधक का सम्मान किया। स्वागत समारोह में अनिल शर्मा, लवी जैमन, अंकुल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से बैंकिंग सेवाओं में सहयोग व समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।