ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 45 views
अलवर में संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के पुराना भूरासिद्ध हनुमान मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन राधिका शर्मा द्वारा प्रतिदिन दोपहर ०2 बजे से शाम ०5 बजे तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी जलदाय विभाग से सेवानिवृत संस्थापन अधिकारी नरेश शर्मा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube