ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान में ०3 से ०4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार!

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 6 views
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान में ०3 से ०4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- प्रदेश में आगामी दिनों में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ०3 से ०4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी देखने को मिली, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन यह राहत अस्थायी रही और अब पुनः तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया—चूरू में 43 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 39.8 डिग्री, सीकर में 40.5 डिग्री, पिलानी में 42.0 डिग्री, कोटा में 41.1 डिग्री, बाड़मेर में 41.6 डिग्री, जोधपुर में 41.1 डिग्री, फलौदी में 41.8 डिग्री, बीकानेर में 42.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 41.0 डिग्री, फतेहपुर में 41.3 डिग्री तथा लूणकरणसर में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की गई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube