ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ठेकेदार की घोर लापरवाही, नगर विकास न्यास की अनदेखी उजागर।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 27 views
ठेकेदार की घोर लापरवाही, नगर विकास न्यास की अनदेखी उजागर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में चल रहे विकास कार्यों की आड़ में लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य का एक और मामला सामने आया है। जनाना अस्पताल के आगे डिवाइडर पर लगाया गया लाल पत्थर महज 15 दिनों के भीतर ही टूटने लगा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के बाहर बने नाले के पट्टाव (कवर) पहले से ही क्षतिग्रस्त थे, लेकिन उन्हें ठीक कराने के बजाय ठेकेदार ने सीधे टूटे हुए हिस्सों के ऊपर लाल पत्थर लगा दिए। यह न केवल कार्य में लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन ठेकेदार को केवल अपने मुनाफे से मतलब है। लगाए गए पत्थरों की स्थिति देखकर ही स्पष्ट हो जाता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि नगर विकास न्यास के कर्मचारी और अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं। जबकि हकीकत यह है कि संबंधित विभाग को स्थिति की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि मिलीभगत के चलते इस तरह की अनदेखी की जा रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube