ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर के आदर्श विद्या मंदिर में 'गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम आयोजित

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 99 views
पीपाड़ शहर के आदर्श विद्या मंदिर में 'गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम आयोजित

​पीपाड़ शहर।स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर (विद्या भारती) उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद शाखा पीपाड़ नगर द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प 'गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय के एक हज़ार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।​कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात सामूहिक 'वन्दे मातरम' गान के साथ कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। परिषद के नगर अध्यक्ष सतीश व्यास ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा संचालित विभिन्न संस्कार गतिविधियों और परिषद के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।​समारोह के मुख्य वक्ताओं में शामिल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ​नरेंद्र सिंह राठौड़ ,​देवेंद्र साँदू प्रबंधक केनरा बैंक,​हनुमान छिपा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुओं का सम्मान करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।​कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला जब छात्र छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक अपने गुरुओं के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उन्हें अंग-वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद लिया। प्रत्युत्तर में गुरुजनों ने भी विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीष दिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर आत्मीयता प्रकट की।विद्यालय के 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों को परिषद की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।परिषद की महिला सहभागिता प्रभारी डॉ. वृषाली गोयल और ब्रह्मकुमारी पायल दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।​इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामपाल जोशी, अशोक कच्छवाह, प्रताप सिंह, भवानी सिंह, सोहन लाल सोनी और रामसिंह कच्छवाह सहित विद्यालय के शिक्षक, सेवाकर्मी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube