ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूलिया कलां थाना क्षेत्र के कनेछन कलां में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा, एक व्यक्ति की मौत

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 60 views
फूलिया कलां थाना क्षेत्र के कनेछन कलां में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा, एक व्यक्ति की मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

फुलिया-शाहपुरा के फूलिया कलां थाना क्षेत्र के कनेछन कला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम चंद पुत्र रामलाल तेली, निवासी कनेछन कलां के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद बड़े भी आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान मारपीट में प्रेम चंद के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फूलिया कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि झगड़े में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube