ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में 18 अप्रैल को हेरिटेज वॉक का आयोजन, सिटी पैलेस से कृष्ण कुंड तक होगा भ्रमण।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 10 views
अलवर में 18 अप्रैल को हेरिटेज वॉक का आयोजन, सिटी पैलेस से कृष्ण कुंड तक होगा भ्रमण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने और समझने के उद्देश्य से 18 अप्रैल, शनिवार को प्रातः 6:00 बजे हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। यह पहल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर के अलवर संस्करण द्वारा की जा रही है।
हेरिटेज वॉक की शुरुआत सिटी पैलेस से होकर कृष्ण कुंड तक की जाएगी। इस दौरान प्रतिभागियों को अलवर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कराया जाएगा और उनके महत्व की जानकारी दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
इस आयोजन की प्रेरणा दैनिक भास्कर अलवर के संपादक बाबूलाल शर्मा द्वारा दी गई है, जिनकी इस पहल की शहरभर में सराहना की जा रही है।
मॉर्निंग वॉक टीम व पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार ज्योति शर्मा, हिमांशु शर्मा, विशन कालरा, भरत शर्मा, नितिन गौड़, उमेश अग्रवाल, विमल पथिक, राहुल शर्मा, नरेश सैनी, डॉ. मंजीत चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
इसके अलावा हेरिटेज वॉक टीम के सदस्य डॉ. एस.सी. मित्तल, अलवर विकास समिति के राजेश जोशी, पर्यावरण मित्र संस्थान के के. मुरारी पाराशर, नरेश चौधरी, नरेंद्र शर्मा सहित अन्य पत्रकार सदस्य भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने नागरिकों से समय पर सिटी पैलेस पहुंचकर इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनने और अलवर की ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से जानने का आग्रह किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube