नासिक में बीपीओ यूनिट में धर्मांतरण व उत्पीड़न के आरोप, जांच की मांग तेज।
By Shubh Bhaskar ·
17 Apr 2026 ·
6 views
नासिक में बीपीओ यूनिट में धर्मांतरण व उत्पीड़न के आरोप, जांच की मांग तेज।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नासिक (महाराष्ट्र)- नासिक स्थित टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) की एक बीपीओ यूनिट में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए विस्तृत जांच और सख्त कार्यवाही की मांग की है।
डॉ. शर्मा के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नौकरी का लालच देकर निशाना बनाए जाने और बाद में उन्हें ब्लैकमेल या प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में महिलाओं पर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया गया।
मामले में यूनिट की एचआर मैनेजर निदा खान पर भी कई शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है और संबंधित कंपनी की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कॉरपोरेट क्षेत्र में छिपी रह जाती हैं, इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों को बड़े संस्थानों में पारदर्शी जांच व्यवस्था लागू करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
साथ ही, उन्होंने सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की कि ऐसे मामलों में आगे आकर पीड़ितों का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की जानकारी सर्व समाज जागृति संघ से संपर्क कर प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। सर्व समाज जागृति संघ ऐसे लोगों की साथ हमेशा खड़ा रहता है।