ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गर्मी में गौवंश की बेहतर देखभाल के निर्देश, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर जिला कलक्टर ने साँवलियाजी मंदिर मंडल गौशाला का किया निरीक्षण, बोर्ड बैठक में भी लिया भाग

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 36 views
गर्मी में गौवंश की बेहतर देखभाल के निर्देश, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर

जिला कलक्टर ने साँवलियाजी मंदिर मंडल गौशाला का किया निरीक्षण, बोर्ड बैठक में भी लिया भाग

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को मण्डफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर परिसर में मंदिर मंडल द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौशाला में पर्याप्त छाया, स्वच्छ पेयजल, उचित वेंटिलेशन (हवा-पानी) तथा चारे की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला कलक्टर ने गौशाला प्रबंधन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निगरानी के साथ व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाए तथा पशुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के पूर्व जिला कलक्टर ने सांवलियाजी मंदिर मंडल की बोर्ड बैठक में भाग लिया। बैठक में मंदिर विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, विधायक एवं सदस्य अर्जुनलाल जीनगर, मंदिर मंडल के सीईओ एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम सहित मंडल के समस्त सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube