ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सहालग में गैस संकट: व्यापार मंडल ने सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र”

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 10 views
“सहालग में गैस संकट: व्यापार मंडल ने सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र”
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश तुलसीपुर बलरामपुर
सहालग शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होते ही क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने लगी है। शादियों, आगामी जेठ माह के बड़े मंगल भंडारों और अन्य मांगलिक आयोजनों को देखते हुए गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को सौंपा।
जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में गैस आपूर्ति बढ़ाने के लिए सभी एजेंसियों को निर्देशित करने की मांग की गई। साथ ही विवाह कार्ड के आधार पर गैस वितरण के लिए तहसीलवार अलग-अलग काउंटर बनाए जाने की बात भी उठाई गई।
व्यापार मंडल ने यह भी मांग की कि जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित कर सभी गैस एजेंसियों के लोड और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा कराई जाए। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के होम डिलीवरी के आदेशों के बावजूद एजेंसियों द्वारा मनमानी किए जाने पर नाराजगी जताते हुए हर हाल में होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिले में विशेष कैंप और हेल्पलाइन शुरू की जानी चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 730 स्थित एक गैस एजेंसी शासन की मंशा के अनुरूप गैस वितरण नहीं कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रतिकूल मौसम में भी सड़क किनारे घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
इस दौरान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, बार संघ अध्यक्ष कमल नयन तिवारी, ओम प्रकाश अग्रहरि, जय सिंह और विक्की गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube