“नया भारत, सशक्त नारी: महिला आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी – शेरावाली शुक्ला”
By Shubh Bhaskar ·
17 Apr 2026 ·
16 views
“नया भारत, सशक्त नारी: महिला आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी – शेरावाली शुक्ला”
“नया भारत, सशक्त नारी: महिला आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी – शेरावाली शुक्ला”
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर |
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेरावाली शुक्ला ने कहा कि देश में महिलाओं को समान अवसर और अधिकार देने की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को हमेशा सम्मान मिला है, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
शेरावाली शुक्ला ने संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि यह कानून देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का मजबूत संकल्प है। जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर होंगी, तो समाज की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से संभव होगा।
उन्होंने आगे कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव होती है। हर महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और अवसरों से परिपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके।