मां बनी हैवान: ०4 साल की मासूम का गला घोंटकर हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश!
By Shubh Bhaskar ·
17 Apr 2026 ·
19 views
मां बनी हैवान: ०4 साल की मासूम का गला घोंटकर हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही ०4 साल की मासूम बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी मां ने खुद के हाथ ब्लेड से काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। सुबह जब पिता ने उठकर देखा तो मासूम बेटी अचेत अवस्था में पड़ी थी। पहले तो उसे सोया हुआ समझा, लेकिन पास जाकर देखने पर घटना का खुलासा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।