ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र गनपत सिंह बने उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, सखी कृष्ण पदमुक्त।

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 15 views
गौ पुत्र गनपत सिंह बने उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, सखी कृष्ण पदमुक्त।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश प्रवक्ता पद पर नई नियुक्ति की गई है। संगठन ने गौ पुत्री सखी कृष्ण को पद से हटाकर आगरा निवासी गौ पुत्र गनपत सिंह को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे ने बताया कि निर्धारित समय तक टीम का गठन नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया। संगठन को उम्मीद है कि नव-नियुक्त प्रवक्ता गनपत सिंह संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
गनपत सिंह पूर्व में आगरा मंडल स्तर पर दायित्व निभा चुके हैं। उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि वे पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा में सक्रिय हैं।
इसी क्रम में संगठन ने महिला मोर्चा को भी समाप्त कर दिया है, जिसके तहत सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में संगठन देशभर में गौ संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि धर्म दास महाराज ने वर्षों पूर्व अपना जीवन गौ सेवा को समर्पित कर संत जीवन अपनाया और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube