ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस ने तोड़ा नकल माफिया का 'अभेद्य' चक्रव्यूह, ₹20,000 के इनामी मास्टरमाइंड ढेर

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 24 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा पुलिस ने तोड़ा नकल माफिया का 'अभेद्य' चक्रव्यूह, ₹20,000 के इनामी मास्टरमाइंड ढेर

खाकी का खौफ: CCRAS ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाले दो सबसे बड़े मोहरे गब्बर और बृजवासी गिरफ्तार, अब तक 11 दबोचे।


कोटा पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन परीक्षाओं में सेंधमारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 'नकल के सौदागरों' को धूल चटा दी है। एसपी तेजस्विनी गौतम के सुपरविजन में पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साहसिक ऑपरेशन के दौरान ₹10-10 हजार के इनामी मोस्ट वॉन्टेड अपराधी गब्बर सिंह मीणा और बृजवासी मीणा को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।


अवैध सेंटर में रची गई थी बड़ी साजिश हैरानी की बात यह है कि आरकेपुरम स्थित जिस 'कोटा ऑनलाइन आईटी एजुकेशन सेंटर' में यह खेल चल रहा था, वह पूरी तरह फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस सेंटर के पास परीक्षा आयोजित कराने का न तो कोई वर्क ऑर्डर था और न ही कोई कानूनी दस्तावेज। इसके बावजूद माफिया ने मिलीभगत कर इसे 'नकल का अड्डा' बना दिया।


डिजिटल चोरी का 'लाइव' खेल
गिरोह ने तकनीक का सहारा लेकर पूरे सिस्टम को हैक करने की कोशिश की थी:
स्क्रीन रिकॉर्डिंग: लाइव परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन की वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार की गई।
हाई-टेक पर्चियां: प्रश्नों के उत्तर बाहर से तैयार करवाकर (सॉल्व्ड आंसर) परीक्षार्थियों तक कोड वर्ड और पर्चियों के जरिए पहुंचाए गए।
सिस्टम में सेंध: एडमिट कार्ड से लेकर परीक्षा केंद्र के चयन तक, आरोपियों ने हर स्तर पर सेटिंग कर रखी थी।


जयपुर से गंगापुर तक बिछाया जाल इन शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए कोटा पुलिस की विशेष टीम ने जयपुर, करौली और गंगापुर सिटी के जंगलों और ठिकानों पर दिन-रात एक कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने राजस्थान के नकल माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube