टोंक जिला कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी रहे मोजूद
By Shubh Bhaskar ·
16 Apr 2026 ·
6 views
टोंक जिला कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई
विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी रहे मोजूद
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सात घंटें तक की जिला स्तरीय जन सुनवाई, देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर मौजूद थे जन सुनवाई में 196 परिवाद हुए दर्ज,जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अधिकारियों को जनसुनवाई में आए प्रकरणों को रजिस्टर में संधारित करने के दिए निर्देश टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी जिला स्तरीय जन सुनवाई करीब 7 घंटे तक चली। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने 196 परिवाद दर्ज कराकर व्यक्तिगत एवं जन समस्याओं को बताया। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखें। परिवादी को स्पष्ट एवं स्थाई समाधान देकर राहत प्रदान करें।
जन सुनवाई में एडीएम रामरतन सोकरिया, सीईओ परशुराम धानका, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना, एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहे।