ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कला दिवस पर बालिकाओं ने चित्रों से दिया जागरूकता का संदेश

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 30 views
कला दिवस पर बालिकाओं ने चित्रों से दिया जागरूकता का संदेश

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-पी.एम. श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में संचिना कला संस्थान की ओर से कला दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जल बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण प्रदूषण रखा गया, जिसमें बालिकाओं ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से समाज को जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में कुल 20 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान पर सुनीता माली एवं मनीषा साहू रही। द्वितीय स्थान राधिका गुर्जर एवं नादिरा शेख ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान दिशा सुनारिया ने हासिल किया।
प्रतियोगिता प्रभारी इंद्रा धूपिया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल पियुष गदिया, इंद्रा जैन, वरिष्ठ अध्यापिका आयशा सिद्दीकी, इंटर्न मेघा केलवानी एवं लैब असिस्टेंट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube