गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा राजस्थान पुजारी महासंघ का सम्मान, भ्रूण हत्या रोकने का दिया संदेश।
By Shubh Bhaskar ·
15 Apr 2026 ·
38 views
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा राजस्थान पुजारी महासंघ का सम्मान, भ्रूण हत्या रोकने का दिया संदेश।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा राजस्थान पुजारी महासंघ का सम्मान, भ्रूण हत्या रोकने का दिया संदेश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- 15 गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति अलवर द्वारा बुधवार को स्कीम नंबर-1, आर्य नगर स्थित राम वाटिका पार्क में एक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान पुजारी महासंघ के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए समाज में भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में डॉ. योगेंद्र शर्मा, सुभाष सिंगल (गोटे वाला), अमित शर्मा (केमिस्ट), महेंद्र गोयल, आचार्य राजेंद्र शर्मा एवं श्रीमती सुनीता मित्तल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत समिति के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने गर्भपात के महिलाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित पुजारियों से आह्वान किया कि वे इस विषय में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं। सुभाष सिंगल ने सभी पुजारियों का आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्था के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने इस विषय के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं पंडित अनिल कुमार शर्मा ने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
समारोह में राजस्थान पुजारी महासंघ के आचार्य राजेंद्र शर्मा, योगानंद शर्मा, रघुवीर स्वामी, प्रदीप शर्मा, नाथूराम शर्मा, कंचन शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा, रमाकांत शर्मा, बृजबिहारी शर्मा, योगेश शर्मा, लोकेश शर्मा, दिनेश शर्मा एवं अनिता जोशी सहित कई पुजारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि गर्भस्थ शिशु संरक्षण अभियान स्वामी राम सुखदेव जी महाराज की प्रेरणा से संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि संस्था पूरे देश में सक्रिय है और जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
आचार्य राजेंद्र शर्मा ने विश्वास दिलाया कि पुजारी महासंघ इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपने दैनिक पूजा-पाठ में भी इसके संदेश को शामिल करेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। पंडित विवेकानन्द शर्मा एवं श्रीमती सुनीता मित्तल ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चिंता जताई।
अंत में समिति के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा व पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के साथ जुड़कर इस जन-जागरण अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।