ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

22मई,2026 को होगा कीर कहार कश्यप केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 5 views
22मई,2026 को होगा कीर कहार कश्यप केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) कहार समाज की बैठक श्री वीर तेजाजी महाराज पाल बाग मन्दिर परिसर हिण्डोली मे आयोजित की गई जिसमें आगामी मई माह की 22 तारीख (शुक्रवार) 2026 को हिण्डोली मे होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह व मोटिवेशन कार्यक्रम के साथ -साथ छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर रूप रेखा बनाई गई । कार्यक्रम संयोजक शिक्षक कवि किशन लाल कहार दुगारी ने बताया कि यह कार्यक्रम कहार समाज प्रतिभा सम्मान समिति बूंदी व कहार समाज विकास समिति बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।कहार समाज के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम अध्यक्ष के लिए छीतर लाल कहार (आढ़तियां) हनुमान जी का झौपड़ा हिन्डौली को सर्वसम्मति से चुना गया।भामाशाह अध्यक्ष ने अपने ही समाज के सात सदस्य भामाशाह टीम ने भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्वेच्छा से जिम्मेदारी लेना सुनिश्चित किया ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाया जा सके और सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।इस मौके पर कहार समाज प्रतिभा सम्मान समिति बूंदी अध्यक्ष राम लाल कहार, गोठड़ा कहार समाज विकास समिति बूंदी अध्यक्ष भागचंद कहार, कोषाध्यक्ष बृजमोहन कहार, सचिव हंसराज कहार, तहसील अध्यक्ष देवकिशन कहार, मीडिया प्रभारी एवं युवा नेता श्योजीलाल कहार झाडकस, सम्मान समारोह कोषाध्यक्ष महेंद्र कहार समाज सेवी दानमल कहार, राकेश कहार ,भंवरलाल कहार,मांगी लाल कहार, लेखराज रामचंद्र कहार, मेम्बर, शिवपुरी राधेश्याम,बलवीर कहार,राजु कहार ,रामलाल महाराज ,ईश्वर कहार ,शिवराज ,पुष्पेन्द्र ,राधेश्याम,बलवीर,धर्मराज ,लेखराज दोडुन्दा आदि मोजूद थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube