ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

टोंक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि टोंक की आमसभा 28 अप्रैल को

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 5 views
टोंक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि टोंक की आमसभा 28 अप्रैल को
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा शराजस्थान टोंक । जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि टोंक की वार्षिक साधारण सभा का अधिवेशन 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:30 बजे किसान सहकार भवन टोंक में स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय परिसर में रखी गई है जिसमें बैंक के लघुत्तर निकाय के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है
टोंक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि के सचिव रविन्द्र सिंह यादव ने बताया की 1 आमसभा मे बैक के प्रशासक का बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन पर उद्बोधन 2 गत आमसभा दिनांक 6 मई 2023 की कार्यवाही पर पृष्टि पर विचार 3 गत प्रशासकीय बैठकों में लिए गए निर्णयों की पृष्टि पर विचार 4 आडिट आक्षेप एवं पूर्ति पर विचार 5 बैंक के लाभ हानि खाते एवं संतुलित चित्र पर विचार एवं अनुमोदन 6 स्वीकृत बजट से अधिक हुए व्यय का अनुमोदन एवं आमसभा नहीं होने से वर्ष 2024-25 का बजट पारित नहीं किया गया तदोपरान्त वास्तविक व्यय का अनुमोदन 7 बैंक के स्वीकृत बजट वर्ष 2022-23 व 2023 - 24 की पृष्टि एवं बजट 2024-25 के वास्तविक व्यय की पृष्टि एवं 2025 - 26 के प्रस्तावित बजट की स्वीकृति पर विचार 8 वर्ष 2025 - 26 के लिए विभागीय लेखा परीक्षक अंकेक्षक की नियुक्ति पर विचार 9 अन्य विषय प्रशासक की अनुमति से
तथा कोरम के अभाव में बैठक स्थगित की जा सकती है तथा स्थगित आमसभा की बैठक उसी दिन उसी स्थान पर एक घंटे बाद आयोजित की जाएगी इस वार्षिक आमसभा में शिवजीलाल जांगिड़, डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, रामनिवास बैरवा, सत्यनारायण माहेश्वरी, बाबूलाल मीणा, धर्म राज प्रजापत, शिवजीलाल गुर्जर, बालूराम जाट, मीनाक्षी जैन, राम राय मीणा, शिशुपाल गुर्जर, सोहनलाल मीणा, बद्रीलाल पांचाल, शरमादेवी मीणा बाबूलाल गुर्जर, सहित कुल 51 सदस्य भाग लेंगे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube