जिला स्तरीय जनसुनवाई कल होगी आयोजित
By Shubh Bhaskar ·
15 Apr 2026 ·
34 views
जिला स्तरीय जनसुनवाई कल होगी आयोजित
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन माह के तीसरे गुरुवार, 16 अप्रैल को किया जाएगा।
यह जनसुनवाई प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक राजस्थान संपर्क डीओआईटी केंद्र, चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस दौरान जिले भर से आने वाले परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनसुनवाई के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।