महिला आरक्षण में एसटी, एससी व ओबीसी की महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग
By Shubh Bhaskar ·
15 Apr 2026 ·
17 views
महिला आरक्षण में एसटी, एससी व ओबीसी की महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर ने सरकार मांग की है की कुल महिला आरक्षण में एसटी, एससी व ओबीसी महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाए ।ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली व अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है की कुल महिला आरक्षण में एसटी ,एससी और ओबीसी महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाए। महामंत्री सूर्य प्रकाश सुहालका एवं सचिव राजेंद्र सेन ने बताया कि 16 अप्रैल को विशेष सत्र में नारी वंदन कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा है। जिसमें लोकसभा सीटों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। ट्रस्ट की मांग है इस महिला आरक्षण में कुल महिला आरक्षण में एसटी, एससी और ओबीसी की महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाए और उसे संसद में पारित कराया जाए। क्योंकि संविधान में आर्टिकल 340 ,341 व 342 में इन्हें आरक्षण का प्रावधान है। अगर यह आरक्षण मिलता है तो महिलाओं को न्याय मिलेगा और भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हो सकेगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पी एस पटेल, महिला प्रदेशाध्यक्ष मणी बेन पटेल व महामंत्री शर्मिला माली उपस्थित रहे।