रैणी में भूडा फाटक 14 से 17 अप्रैल तक रहेगा बंद, रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते निर्णय।
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
29 views
रैणी में भूडा फाटक 14 से 17 अप्रैल तक रहेगा बंद, रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते निर्णय।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के भूडा गांव में आगरा फोर्ट से बांदीकुई रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण रैणी क्षेत्र का भूडा रेल्वे फाटक (रेलवे समपार क्र. 85) चार दिनों तक आमजन के लिए बंद रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फाटक 14 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रैणी द्वारा बताया गया कि यह निर्णय असिस्टेंट एक्जिक्यूटिव इंजीनियर (निर्माण), उत्तर मध्य रेलवे, आगरा के ०7 अप्रैल 2026 के पत्र के आधार पर लिया गया है। आगरा फोर्ट–बांदीकुई सेक्शन पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसके तहत निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह अस्थायी अवरोध आवश्यक है।
प्रशासन ने तहसीलदार रैणी, विकास अधिकारी पंचायत समिति रैणी तथा थानाधिकारी रैणी को निर्देशित किया है कि वे आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें और आमजन के लिए रेलवे ट्रैक पार करने हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पालना रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
आमजन के लिए सलाह:
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 14 से 17 अप्रैल तक भूडा फाटक का उपयोग न करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। वैकल्पिक रूट की जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।
पत्र क्रमांक: न्याय/2026/745-47
दिनांक: 10 अप्रैल 2026
जारीकर्ता: उपखण्ड मजिस्ट्रेट, रैणी (अलवर)