ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी बिजली विभाग की एफआरटी टीम कर रही सराहनीय कार्य, हर मौसम में तत्पर सेवा।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 12 views
रैणी बिजली विभाग की एफआरटी टीम कर रही सराहनीय कार्य, हर मौसम में तत्पर सेवा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी उपखण्ड मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के एईएन कार्यालय के अधीन कार्यरत एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) पिछले कई वर्षों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगातार सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रही है। भीषण गर्मी, सर्दी अथवा बरसात—हर मौसम में टीम के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान में जुटे रहते हैं।
एफआरटी टीम की त्वरित कार्यवाही के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर शीघ्र सुधार हो जाता है, जिससे लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ता। विभाग की इस सक्रियता से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।
सोमवार को भी टीम के सदस्य घासीराम सैनी के सुपरविजन में सहायक कार्यकर्ता बलराम मीना, लाइनमैन बिजेंद्र मीना, हेल्पर अजीत मीना एवं ड्राइवर धर्म सिंह मीना तपती दोपहर में फॉल्ट सुधार कार्य करते हुए नजर आए। टीम की तत्परता और समर्पण भाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube