ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी में प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 15 views
माचाड़ी में प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 व कैरियर काउंसलिंग का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं भविष्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से माचाड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में आयोजित होगा।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 प्रातः 8:00 बजे तक भरे जा सकेंगे। फॉर्म रा. उ. मा. विद्यालय माचाड़ी के साथ-साथ वी.के. मोबाइल माचाड़ी, रावत ट्रेडर्स माचाड़ी एवं ओम ज्यूस सेंटर माचाड़ी चौराहा पर भी उपलब्ध रहेंगे।
यह परीक्षा तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा ०6 से ०8, कक्षा ०9 से 10 तथा कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1100 रुपये, 501 रुपये एवं 251 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस परीक्षा में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करने एवं कैरियर काउंसलिंग का लाभ उठाने की अपील की है।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube