ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय को लेकर जनआंदोलन तेज, ०2 जनवरी को बाजार बंद का आह्वान।

By Shubh Bhaskar · 30 Dec 2025 · 180 views
माचाड़ी में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय को लेकर जनआंदोलन तेज, ०2 जनवरी को बाजार बंद का आह्वान।

उपखंड अधिकारी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम दिया ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के लोग कृषि विद्यालय को लेकर विरोध पर उतर गये है।और अपना हक मांग रहे है। इसके लिए 30 दिसंबर 2025 मंगलवार को माचाड़ी गांव में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय को यथास्थान बनाए रखने की मांग को लेकर आंदोलन ने तेज़ी पकड़ ली है। इसी क्रम में मंगलवार को माचाड़ी विकास संघर्ष समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के महत्व, उससे किसानों, युवाओं एवं क्षेत्रीय विकास को होने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा आंदोलन के लिए समर्थन मांगा गया। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार द्वारा बजट सत्र 2023– 24 में माचाड़ी के लिए स्वीकृत कृषि महाविद्यालय को बाद में अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि माचाड़ी क्षेत्र में लगभग 150 बीघा कृषि योग्य भूमि एवं मीठे पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। इसके बावजूद क्षेत्रवासियों के साथ बार-बार अन्याय किया जा रहा है। डोर-टू-डोर अभियान के दौरान ग्रामीणों ने ०2 जनवरी 2026 को माचाड़ी बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया। समिति ने व्यापारियों, किसानों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे बाजार बंद कर आंदोलन को सफल बनाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कृषि महाविद्यालय को माचाड़ी में पुनः स्थापित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
निवेदकों ने उपखंड अधिकारी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम ज्ञापन देती हुए प्रशासन से मांग की है कि माचाड़ी क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों एवं विद्यार्थियों को वास्तविक लाभ मिल सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube