शांति मिशन कार्ययोजना में डॉ गोपेश शर्मा को बनाया गया प्रवक्ता
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
177 views
शांति मिशन कार्ययोजना में डॉ गोपेश शर्मा को बनाया गया प्रवक्ता l
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर: अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की वैश्विक अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से संचालित अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान के उदयपुर निवासी डॉ गोपेश शर्मा, अध्यक्ष वृक्षमअमृतम सेवा संस्थान उदयपुर को मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच संरक्षक न्यायमूर्ति परमानन्द झा प्रथम उपराष्ट्रपति, नेपाल सरकार के दिशा-निर्देश एवं अनुशंसा के आधार पर की गई है। मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजना को 25 राष्ट्रों तक विस्तारित करने के लिए चयनित प्रवक्ताओं को विशेष दायित्व सौंपे जा रहे हैं। श्री गोपेश शर्मा को भी वैश्विक स्तर पर संगठन की विचारधारा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि डॉ शर्मा का चयन उनके सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण भावना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।