ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुस्कान क्लब यूथ रिविजेटेड स्वस्थ चर्चा अंतर्गत उदयपुर की प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ .शैलू रांकावत की वार्ता व प्रजेंटेशन आयोजित

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 20 views
मुस्कान क्लब यूथ रिविजेटेड स्वास्थ चर्चा अंतर्गत उदयपुर की प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ .शैलू रांकावत की वार्ता आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एमपी माथुर ने की एवं डॉ विमल शर्मा मंचासीन रहे | सुश्री नीलिमा बैंस के ईश वंदना के पश्चात उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी ने डॉ .शैलू रांकावत का विस्तृत परिचय दिया |
अपने वार्ता में डॉ रांकावत ने बताया की उम्र के साथ हमारे सभी क्रियाओ में शिथिलता आने लग जाती है तथा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता काम हो जाती है| ऐसे में प्रायः बीमारी से तुरंत निजात पाने की लिए हम एलोपैथी को अपनाते हैं जबकि समय रहते हॉलिस्टिक अप्रोच द्वारा हम व्याधि को जड़ मूल से ही समाप्त करें तो शतायु होने तक निरोगी रह सकते हैं | होम्योपैथ में कोई स्टेरॉयड या दर्द निवारक रसायन ना होने से इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता वह इसे हर उम्र एवं गर्भावस्था में भी लिया जा सकता है | एकाकीपन अस्वस्थता का बड़ा कारण बनता जा रहा है| आज ब्लड प्रेशर, शुगर, अनिद्रा, डिप्रेशन, अपच, गैस्ट्रिक इश्यूज, जोड़ों में दर्द आदि समस्याएं आम हो गई है | इन सभी का होम्योपैथी में सफल और स्थाई इलाज संभव है | यह व्यक्ति की पूरी केस स्टडी करने के बाद उसके मन मस्तिष्क और शरीर पर प्रभावित रहता है |
उपस्थित सदस्यों में भरोसा उत्पन्न करने हेतु डॉक्टर रांकावत ने सचित्र प्रेजेंटेशन के द्वारा उनके द्वारा उपचारित अतिविषम अल्सर, वेरीकोज वेन, स्ट्रोक रिकवरी, स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर, कम उम्र गंजेपन, चाइल्डहुड एरिदमा सहित अन्य जटिल व्याधियों के सफल इलाज की विस्तृत जानकारी दी |
साथ ही करीब 20 सदस्यों के प्रश्न एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया|
मुस्कान कार्यकारिणी द्वारा डॉ रांकावत एवं उनकी असिस्टेंट डॉ अदा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की अन्य गतिविधियों मे निम्न सदस्यों ने स्वयं के साथ घटित रोचक संस्मरण सुनाए जो अन्य सभी के लिए प्रेरणादायी है : ईश्वर जैन कौस्तुभ,श्रीमती निधि बंसल, सुदर्शन पुरी गोस्वामी, राजकुमार बाफना, श्रीमती कल्पना तिवारी, दामोदर सैनी, उम्मेद सिंह दूलावत, सुश्री नीलिमा बैस |
आज 6 नए सदस्यो से परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया गया | कार्यक्रम का संचालन के के त्रिपाठी ने किया व डॉ विमल शर्मा ने आभार व्यक्त किया | राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |
मुस्कान क्लब यूथ रिविजेटेड स्वस्थ चर्चा अंतर्गत उदयपुर की प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ .शैलू रांकावत की वार्ता व प्रजेंटेशन आयोजित

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube