ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी', इस्लामाबाद में ईरान-US की बातचीत फेल, वापस लौटे जेडी वेंस.
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
6 views
ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी', इस्लामाबाद में ईरान-US की बातचीत फेल, वापस लौटे जेडी वेंस.
दैनिक शुभ भास्कर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत फेल हो गई है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिका की शर्तें मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यह भी कहा कि अमेरिका ने अपना फाइनल और बेस्ट ऑफर ईरान को दे दिया है. अब देखना यह होगा कि ईरान यह ऑफर स्वीकार करता है या नहीं. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि अमेरिका के लिए सबसे बड़ा मुद्दा ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकना है. उन्होंने कहा कि ईरान ने US को अपना न्यूक्लियर एनरिचमेंट प्रोग्राम रोकने या परमाणु हथियार न बनाने को लेकर कोई ठोस कमिटमेंट नहीं दिया. जेडी वेंस ने यह भी बताया कि पाकिस्तान आने से पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उनसे कहा था कि अच्छी नीयत के साथ इस्लामाबाद जाएं. वेंस ने दावा किया कि उन्होंने इस्लामाबाद में ईरानी डेलीगेशन के साथ अच्छी और साफ नीयत के साथ बात की.