मीरजापुर नगर के 9 सेवा बस्तियो मे 1200 मरीजो का हुआ उपचार
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
5 views
मीरजापुर नगर के 9 सेवा बस्तियो मे 1200 मरीजो का हुआ उपचार
0 9 सीनियर डॉक्टरों, 34 जूनियर डॉक्टरों सहित 52 से अधिक लगे रहे सेवा में कार्यकर्ता
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश मीरजापुर।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन NMO सेवा भारती, एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 12 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन संघ के पूर्वी उ०प्र० क्षेत्र मे काशी प्रान्त के नगर मीरजापुर
मे विभिन्न सेवा बस्तियो मे किया गया। कुल लगे 9 शिविरो मे कुल चिकित्सक लगे 9 सीनियर डॉक्टरों एवं 34 जूनियर डॉक्टरों सहित 52 से अधिक लगे कार्यकर्ताओ के सहयोग से उच्च कोटि की शिविर मे लगभग 1200 मरीजो के दांत का उपचार, ब्लड की जांच, सांस के मरीजों का उपचार, नेत्र का जांच एवं अन्य जाच हुए।
त्रिमुहानी, गुरहुपट्टी, घंटाघर, गणेशगंज, चेतगंज, बिशुन्दरपुर, शिवपुरी विंध्याचल एवं कंतित बस्तियों में आयोजित शिविरों में उपस्थित चिकित्सक गणों में डा. नवीन यादल, डा. उदय यादव, डा. रोहित यादव, डा. अंकुर यादव डा. अजय यादव, डा आलोक कुमार, डॉ एचपी सिंह, डॉ अशोक सिंह, डॉ हर्षित प्रताप सिंह, डॉ प्रियांशु सिंह, डॉ पीयूष श्रीवास्तव, डॉ साक्षी सिंह, डॉ देवांशी राघव, डॉ शुमैला अंसारी, डीपीटी प्रभाशंकर मौर्य एवं चिकित्सको की टीम ने शिविर मे उपचार की। सभी को आवश्यक दवा इत्यादि निःशुल्क वितरित की गयी।
कबि सिंह जिला सेवा प्रमुख एवं डॉक्टर पवन सिंह सेवा भारती विभाग अध्यक्ष ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य के प्रति आभार जताया, जिनके सहयोग से इतना बडा सेवा कार्य नगर मे संपन्न हो सका।
कबि सिंह जिला सेवा प्रमुख, डॉक्टर पवन सिंह सेवा भारती विभाग अध्यक्ष, सोनू दीक्षित नगर सेवा प्रमुख, शैलेश जयसवाल सह नगर कार्यवाह, आलोक जी सह नगर कार्यवाह, प्रदीप कुमार नगर व्यवस्था प्रमुख, अनमोल सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष जी सह सेवा प्रमुख नगर, नर्स साधना, राजेश शाह, देवराम, विवेक पांडे, अभय जी, सभासद नीरज गुप्ता, अंकुर जी जिला बाल कार्य प्रमुख, शिवरतन स्वयंसेवक, मनोज जैसवाल बालू वाले राजन गुप्ता, बंशीधर, लखन लाल,
ओमजी गुप्ता, बालाजी, अशोक केसरी आदि सहयोगरत रहे।