ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सुरों की मल्लिका खामोश हुईं… आशा भोसले के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर”

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 7 views
“सुरों की मल्लिका खामोश हुईं… आशा भोसले के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर”

“सुर थम गए हैं, पर यादें हमेशा गूंजती रहेंगी…”

अश्वनी वालिया ब्यूरो चीफ
मुंबई

मुंबई से हिंदी सिनेमा जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई के ब्रीच कांडी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी मधुर आवाज़, अनगिनत यादगार गीत और दशकों तक संगीत की दुनिया में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा। आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक एहसास थीं—हर पीढ़ी के दिलों में बसने वाली आवाज़। उनके जाने से संगीत का एक सुनहरा युग जैसे थम सा गया है।
इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर आम फैंस तक, हर कोई इस खबर से स्तब्ध है। हर आंख नम है और हर दिल भारी… मानो सुरों की दुनिया आज खामोश हो गई हो। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने गहरे दुख के साथ कहा—
“आज दिल बहुत भारी है… आशा जी की आवाज़ ने हमें हंसाया भी, रुलाया भी और हर एहसास को जीना सिखाया। उनका जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। मंगेशकर परिवार ने राष्ट्र को जो सांस्कृतिक धरोहर सौंपी है, उसे शब्दों में बांधना असंभव है। आशा ताई का महाप्रयाण केवल एक परिवार की क्षति नहीं, वरन संपूर्ण विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी आवाज़ अमर है और युगों-युगों तक गूँजती रहेगी। ॐ शांति।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
वहीं मिसेज़ एशिया विजेता विजयता सच्चदेवा ने भावुक होकर कहा—
“आशा जी सिर्फ एक कलाकार नहीं थीं, वो प्रेरणा थीं… उनकी आवाज़ में जो जादू था, वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। आज हम सबने एक अनमोल रत्न खो दिया है।”
एक युग का अंत
आशा भोसले के निधन से संगीत और सिनेमा जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शायद कभी भरा नहीं जा सकेगा। उनकी आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी—हर गीत में, हर धुन में, हर दिल में…

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube