ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

षष्ठम् दीक्षांत समारोह में सकिल मिरासी हुए सम्मानित, स्वर्ण पदक से नवाजे गए।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 207 views
षष्ठम् दीक्षांत समारोह में सकिल मिरासी हुए सम्मानित, स्वर्ण पदक से नवाजे गए।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गढीसवाईराम- रैणी उपखंड के बहडको कला रैणी से राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर द्वारा आयोजित षष्ठम् दीक्षांत समारोह में क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र सकिल मिरासी को सम्मानित किया गया। यह समारोह प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में बहडको कला, रैणी (अलवर) निवासी सकिल मिरासी पुत्र बोदन मिरासी ने वर्ष 2025 में संगीत विषय में 80.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर रमन कुमार दवे द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube