निवारू जयपुर ग्रामीण में परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, 19 अप्रैल को सायं ०4 बजे से होगी शुरुआत।
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
25 views
निवारू जयपुर ग्रामीण में परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, 19 अप्रैल को सायं ०4 बजे से होगी शुरुआत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- निवारू जयपुर ग्रामीण भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। परशुराम सेना जयपुर ग्रामीण एवं सर्व सनातनी परिवार, निवारू रोड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा सायं ०4 बजे मदरलैंड स्कूल, निवारू रोड से प्रारंभ होकर श्री रघुनाथ जी के मंदिर, निवारू तक पहुंचेगी। इस दौरान आकर्षक झांकियां, भक्ति गीत एवं भगवान परशुराम के जयकारे पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण का संचार करेंगे।
आयोजन समिति ने सभी सनातनी परिवारों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।
उल्लेखनीय है कि भगवान परशुराम को भक्ति, शक्ति और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है तथा उन्हें भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में इस अवसर को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।