राजगढ़ में 26 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां शुरू।
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
7 views
राजगढ़ में 26 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां शुरू।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ श्री ब्राह्मण समाज, राजगढ़ के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष 19 व 26 अप्रैल को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गत वर्षों की भांति इस बार भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 8:15 बजे भगवान श्री परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना से होगी।
इसके बाद 26 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:15 बजे श्री ब्राह्मण धर्मशाला, गोविन्द देवजी बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु मुख्य आकर्षण रहेंगे। शोभायात्रा के समापन के पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर दूर-दूर से समाज के विप्र बंधु भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। समाज के सभी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
भगवान परशुराम जी को भक्ति, शक्ति और वैराग्य का अद्वितीय संगम माना जाता है। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजे जाते हैं, जिन्होंने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ धर्म की स्थापना की।
राजेश शर्मा (ठेकेदार), अध्यक्ष एवं समस्त समाज, राजगढ़
सम्पर्क: 9413301086, 7728082393, 9414794126