ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

By Shubh Bhaskar · 12 Apr 2026 · 56 views
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो-वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 18,19 स्थित खटीक मोहल्ला, कोली मोहल्ला में चारण माता मंदिर परकोटा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत शाहपुरा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में चारण माता मंदिर परिसर, परकोटा क्षेत्र एवं आसपास फैली घास-चारा, बबूल की झाड़ियां और गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया और आमजन को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, बूथ अध्यक्ष नरेश कोली, पूर्व पार्षद राजेंश खटीक,पूर्व पार्षद पति पुष्पेंद्र कोली, बबलू कोली, रमेश कोली, नोरत कोली, लोकेश कोली, देबी लाल, हरिओम कोली, प्रकाश कोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न होने पर स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube