ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री हनुमंत कथा एवं ‘नानी बाई को मायरो’ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, झोटवाड़ा गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 9 views
श्री हनुमंत कथा एवं ‘नानी बाई को मायरो’ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, झोटवाड़ा गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर झोटवाड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर में शनिवार से चार दिवसीय श्री हनुमंत कथा एवं ‘नानी बाई को मायरो’ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
महोत्सव के पहले दिन सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 1100 से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः गणेश मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. पवन कुमार तिवारी (मोरिजा) द्वारा श्री हनुमंत कथा एवं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री (खाचरियावास) द्वारा ‘नानी बाई को मायरो’ की रसपूर्ण प्रस्तुति दी जा रही है। कथावाचन के दौरान उनके श्रीमुख से निकले भावपूर्ण वचन श्रोताओं के हृदय को भावविभोर कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह केवल कथा नहीं, बल्कि भक्ति का ऐसा अमृत है जो सीधे आत्मा को स्पर्श कर रहा है।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष व बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ और शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेश चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री भागवत कथा, राम कथा और ‘नानी बाई को मायरो’ जैसी तीनों विधाओं में निपुण हैं। उनकी वाणी में साक्षात भक्ति का भाव झलकता है, जो श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर देता है।
महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और कथाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उसी दौरान परशुराम सेना द्वारा नागपाल शर्मा माचाड़ी को प्रदेश मिडिया प्रभारी बनाए जाने पर नागपाल शर्मा माचाड़ी को हार्दिक शुभकामना दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube