ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा फुले जयंती पर सामाजिक चेतना का दिया संदेशः समाज में समानता और जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 47 views
महात्मा फुले जयंती पर सामाजिक चेतना का दिया संदेशः समाज में समानता और जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प।

पीपाड सिटी।क्षेत्र में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई गई। शहर मैं स्थित ज्योतिबा फुले पार्क में न्यू प्रिंस स्कूल द्वारा समारोह आयोजित किया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।संचालक लीला जैन ने कहा कि आज भी फुले के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं शिक्षा का प्रसार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर उनके विचार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फुले भारतीय समाज सुधार आंदोलन के एक महान नेता थे, जिन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, दलितों और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित छात्रों ने महात्मा फुले के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube