ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

​गौ सम्मान आह्वान अभियान: पीपाड़ में पोस्टर विमोचन के साथ जन-जागरण का शंखनाद

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 186 views
​गौ सम्मान आह्वान अभियान: पीपाड़ में पोस्टर विमोचन के साथ जन-जागरण का शंखनाद

​पीपाड़ सिटी। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और उनके संरक्षण के प्रति समाज को जगाने के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का आगाज किया गया। शनिवार को पीपाड़ तहसील प्रचारक रामनिवास चौधरी द्वारा राधे कृष्णा गौशाला में पूज्य संतों के सानिध्य में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।​पोस्टर विमोचन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि 27 अप्रैल तक तहसील के प्रत्येक गांव, ढाणी और घर-घर जाकर जन-संपर्क किया जाएगा। इस संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगामी कार्यक्रम से जोड़ना है।​अभियान की रणनीति साझा करते हुए बताया गया कि आगामी 27 अप्रैल को भारी संख्या में गौभक्त पीपाड़ उपखंड कार्यालय पहुंचेंगे। वहां महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौमाता के सम्मान और संरक्षण हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की जाएगी।पोस्टर विमोचन के अवसर पर क्षेत्र केसंत-महात्माओं सहित ​बाबूलाल टाक,​अशोक महाराज,​दिनेश जांगिड़ पीपाड़,​भारमल खदाव,​दलाराम गहलोत
​भागूराम हीरावत ,​धर्माराम व भीरम राम देवासी सहित अन्य समाजसेवी और गौभक्त उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube