ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 132 views
डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि शाहपुरा जिला अस्पताल में वर्तमान में जनरल फिजिशियन डॉक्टर एवं सोनोग्राफी मशीन हेतु रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर का गंभीर अभाव बना हुआ है, जिसके कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से वृद्ध पेंशनधारक, गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समय पर उचित उपचार एवं दवाई नहीं मिल पा रही है।
डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को मजबूरन 50 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ रहा है या बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है।
कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि शाहपुरा जिला अस्पताल में शीघ्र जनरल फिजिशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिनों के भीतर डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि राज्यपाल महोदय इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामेश्वर सोलंकी, भीम वैष्णव पूर्व पार्षद, नाथु कोली, लादू राम खटीक, अजय मेहता, रामप्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, मंडल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, भेरू लाल खटीक फौजी, पार्षद आजाद खान, धनराज जीनगर, रामस्वरूप टेपन, इमरान खान, युवा नेता शिवराज आचार्य, सलीम खान, परमजीत सिंह राणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश फ़ामड़ा, रामचन्द्र बैरवा पूर्व सरपंच, रमता राम गुर्जर, आसिफ खान, सुनील पाराशर, नूर मोहम्मद, विनीत बुनकर, मुंशी देसवाली, अहसान मोहम्मद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube