ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान आव्हान अभियान में जुड़े पत्रकार, फर्जी पत्रकारों पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 28 views
गौ सम्मान आव्हान अभियान में जुड़े पत्रकार, फर्जी पत्रकारों पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- मथुरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के गौ सम्मान आव्हान अभियान से अब पत्रकार वर्ग भी सक्रिय रूप से जुड़ने लगा है। संगठन के मथुरा जिला मीडिया प्रभारी गौ पुत्र ओमवीर सिंह चौधरी, जो परिधि अखबार के रिपोर्टर एवं मांट क्षेत्र के निवासी हैं, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के उद्देश्य से निरंतर सेवा और जागरूकता कार्य में लगे हुए हैं। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा बताया कि देश में जहां एक ओर कई पत्रकार निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा ऐसी खबरों के प्रकाशन के लिए धन की मांग किए जाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। इस प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसे पत्रकारिता की गरिमा के विपरीत बताया।
गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने कहा कि प्राचीन काल में नारद मुनि को प्रथम पत्रकार माना जाता है, जिन्होंने निष्पक्ष और सत्य संदेशों का प्रसार किया। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि पत्रकारिता उसी आदर्श को अपनाए और समाजहित में कार्य करे।
इस अभियान में जुड़े पत्रकारों में गौ पुत्र यादुवेंद्र कुमार हिन्दू, गौ पुत्र नागपाल शर्मा, गौ पुत्र अमित कुमार दीक्षित, गौ पुत्र नरेन्द्र शर्मा, गौ पुत्र साहुकार शर्मा, गौ पुत्र नंदू शर्मा, गौ पुत्र ओमवीर सिंह चौधरी, गौ पुत्र अजय कुमार वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं, जो गौ माता एवं सनातन धर्म से जुड़ी खबरों के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए आगे आ रहा है, उस पर गौ माता की कृपा बनी रहती है, और सभी से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube