ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत, PM किसान सम्मान निधि अब 9,000 रुपये वार्षिक।

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 38 views
राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत, PM किसान सम्मान निधि अब 9,000 रुपये वार्षिक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राज्य के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि में राजस्थान सरकार द्वारा 3,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता जोड़े जाने की घोषणा की गई है। इसके बाद अब किसानों को कुल 9,000 रुपये सालाना आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
सरकार के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है। बढ़ती लागत और कृषि से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए यह कदम किसानों के लिए राहतकारी माना जा रहा है।
जानकारों का मानना है कि इस अतिरिक्त सहायता से छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिलेगा, जिससे वे खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
राज्य सरकार ने भरोसा जताया है कि इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube